शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) की बुधवार को विवि में आम सभा हुई। इसमें संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर प्रो. नितिन व्यास को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इनके अलावा डॉ. योगराज उपप्रधान, डाॅ. अंकुश भारद्वाज महासचिव, डॉ. अंजलि संयुक्त सचिव और डाॅ. राम लाल कोषाध्यक्ष चुने गए। नवनियुक्त प्रधान प्रो. नीतिन व्यास ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। आम सभा में पूर्व प्रधान प्रो. हरीश ठाकुर ने हपुटवा की सालभर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। महासचिव डॉ. जोगेंद्र सकलानी ने नई कार्यकारिणी के गठन से पूर्व पूरे साल पर उनकी कार्यकारिणी पर विश्वास करते हुए किए गए सहयोग के लिए आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
संजौली स्कूल में दिया शांति का संदेश
शिमला। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज की भारत स्काउट्स एंड गाइड इकाई के रेंजर एंड रोवर्स ने कॉलेज में पीपीटी की प्रस्तुति दी। पांच रोवर्स और रेंजर ने रोवर प्रमुख प्रो. प्रशांत ठाकुर तथा रेंजर प्रमुख पूनम चंदेल की अगुवाई में संजौली और ढली स्कूल में छात्र-छात्राओं को शांति का संदेश दिया। यहां पावर प्वाइंट प्रजेटेंशन के माध्यम से शांति और स्कूल जीवन जीने का संदेश दिया। ब्यूरो