शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर केंद्र (पीजी सेंटर) का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह तीस जुलाई को विवि सभागार में होगा। इसमें शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विवि की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा
विज्ञापन
ने बताया कि समारोह में विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने विभागाध्यक्षों और निदेशकों से अपने-अपने विभागों से जेआरएफ, नेट और सेट पास करने वाले विद्यार्थियों, टॉपरों के नाम टेलीफोन तथा मोबाइल नंबर का ब्योरा डीएसडब्लू कार्यालय कोे भेजने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो