फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के लिए भगवान राम ने लिया था अवतार : कथाव्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में श्रीराम कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं को भगवान राम के जन्म के उद्देश्य का प्रसंग सुनाया गया। कथाव्यास पंडित सुरेश भारद्वाज ने बताया कि धरती पर धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्रीराम ने अवतार लिया था। बताया कि भगवान विष्णु के द्वारपाल जय और विजय को श्राप के कारण धरती पर जन्म लेना पड़ा था। त्रेतायुग में जय- विजय रावण और कुम्भकरण बने थे। इनकी मुक्ति के लिए भी भगवान अवतार लेकर धरती लोक पर आए थे। उन्होंने कहा कि भक्त के उद्धार के लिए भगवान अवतार लेकर धरती पर आते हैं और धरती पर बढ़ रहे पाप के बोझ को खत्म करते हैं। बताया कि शनिवार को श्रीराम कथा में भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक भक्तों को श्रीराम के जन्म की कथा और बाल लीलाओं के बारे में बताया जाएगा। इससे पहले सुबह 9:00 बजे कथा की पूजा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें