कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित ने अगले एक साल में एनपीए में सुधार करने के लिए नया जुगाड़ ढूंढ लिया है। शताब्दी वर्ष के बहाने केसीसी बैंक स्केल एक से छह स्तर की शाखाओं में इनामी प्रतियोगिता करवाएगा। बैंक प्रणाली सुधार और व्यवसाय वृद्धि की दृष्टि से बैंक प्रबंधन ने शाखाओं के बीच प्रतियोगिता शुरू की। बैंक की ओर से तय की गए नियम के अनुरूप बेहतर काम करने वाले शाखाओं को अगले वर्ष 28 फरवरी 2020 के बाद सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश भर में अलग-अलग श्रेणी की शाखाओं के लिए अलग लक्ष्य और पुरस्कार रखे हैं।
वर्तमान में सूबे में केसीसी बैंक की 216 शाखाएं और 18 जोनल ऑफिस हैं। जिन्हें बिजनेस के हिसाब से स्केल एक से छह तक वर्गीकृत किया गया है। प्रतियोगिता के लिए लोन वितरण, एनपीए कम करने, बचन खाते खुलवाने सहित कुल 12 तरह के लक्ष्य रखे हैं। जिन्हें प्राप्त करने वाली छठे स्केल की शाखा को दो लाख 75 हजार रुपये, इसी तरह पहले स्केल वाली शाखा को एक लाख 21 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। कुल 11 लाख 98 हजार रुपये इनामी राशि वितरित की जाएगी।
शाखा श्रेणी (स्केल) मापदंड (करोड़ में) संख्या
6 100 22
5 75 32
4 50 39
3 25 61
2 10 28
1 10 से कम 34
श्रेणी इनाम राशि (लाख में)
6 2.75
5 2.51
4 2.25
3 1.75
2 1.511