फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रियंका गांधी आज सोलन से करेंगी चुनावी शंखनाद

Fri, 14 Oct 2022 10:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सोलन

सार

 प्रियंका गांधी महारैली में जनता को कांग्रेस की ओर से दी जाने वाली 10 गारंटियों का जिक्र करेंगी। हिमाचल में सरकार बनाने के लिए अन्य घोषणाओं का भी एलान कर सकती हैं। 
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद सोलन से करेंगी। वह 12:00 बजे ठोडो मैदान में परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित करेंगी। मौसम साफ रहा तो प्रियंका गांधी शिमला से सोलन के लिए चॉपर से आएंगी। उनका चॉपर बसाल हेलीपैड पर उतरेगा। मौसम खराब हुआ तो वह सड़क मार्ग से सोलन पहुंचेंगी।  प्रियंका गांधी महारैली में जनता को कांग्रेस की ओर से दी जाने वाली 10 गारंटियों का जिक्र करेंगी। हिमाचल में सरकार बनाने के लिए अन्य घोषणाओं का भी एलान कर सकती हैं।

विज्ञापन


इस महारैली के सफल आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश नेताओं ने गुरुवार दोपहर से ही सोलन में डेरा डाल दिया है। महारैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आदि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी बीते 4 अक्तूबर से राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पर रुकी हुई हैं। उनके साथ सोनिया गांधी भी यहीं पर ठहरी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें