फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Disaster: आपदा का जायजा लेने 10-11 सितंबर को आएंगी प्रियंका गांधी

Fri, 08 Sep 2023 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ प्रियंका गांधी सोलन, शिमला, कुल्लू और मंडी का दौरा करेंगी। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों और परिवारों से प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी। 
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेनेे के लिए 10 और 11 सितंबर को हिमाचल आएंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ प्रियंका गांधी सोलन, शिमला, कुल्लू और मंडी का दौरा करेंगी। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों और परिवारों से प्रियंका गांधी मुलाकात करेंगी। राज्य सरकार की ओर से व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों का प्रियंका गांधी जायजा भी लेंगी। तीन बार पहले भी प्रियंका गांधी आने की कोशिश कर चुकी हैं। खराब मौसम और रेड अलर्ट के कारण वह नहीं आ सकीं। 21 अगस्त को प्रियंका के सोलन पहुंचने का कार्यक्रम तय हो गया था।

विज्ञापन


उनकी सुरक्षा और सहयोगी टीम 20 अगस्त को सोलन पहुंच गई। प्रियंका को भी दिल्ली से रवाना होना था, लेकिन 21 अगस्त को बारिश का रेड अलर्ट होने की वजह से कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। अब प्रियंका गांधी का कार्यक्रम लगभग फाइनल है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान इस वर्ष 411 लोगोंं की मौत हो चुकी है। 38 लोग अभी लापता हैं। 2559 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 10,890 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। 318 दुकानें और 5,680 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 24 जून से सात सितंबर तक प्रदेश में भूस्खलन की 164 और बाढ़ की 72 घटनाएं हुई हैं। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश सरकार को 8677.05 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें