फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi: बच्ची के साथ बर्बरता पर प्रियंका गांधी ने घेरी मध्य प्रदेश सरकार

Fri, 29 Sep 2023 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की घटना को लेकर सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने वीरवार को राजधानी शिमला से मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देकर उज्जैन में एक छोटी बच्ची से हुई बर्बरता का मामला उठाया। वीरवार को प्रियंका गांधी ने अपनी माता और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ शिमला के छराबड़ा में दिन बिताया।

विज्ञापन


सुबह के समय दोनों ने घर के परिसर और आसपास के क्षेत्र में सैर भी की। प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की घटना को लेकर सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है।

अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन, मदद नहीं मिल सकी। प्रियंका गांधी ने लिखा कि ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा। लाडली बहन के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फायदा है। अगर बच्चियां को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें