फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: इस दिन देवरी स्कूल भवन का निरीक्षण करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, हो सकता है उद्घाटन

Thu, 13 Aug 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देवरी में 18 अगस्त को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नवनिर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का निरीक्षण करेंगी।  वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में पुराना स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देवरी पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देवरी में 18 अगस्त को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नवनिर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का निरीक्षण करेंगी। वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में पुराना स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देवरी पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की थी। उन्होंने स्कूल भवन का जल्द निर्माण करवाने का भरोसा दिया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर करीब 4.70 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन तैयार करवाया है।

विज्ञापन

नवनिर्मित भवन अब तैयार
नवनिर्मित भवन अब तैयार हो चुका है और लंबे समय से इसके उद्घाटन की प्रतीक्षा की जा रही है। जुलाई में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी भवन के उद्घाटन के लिए देवरी पहुंचे थे। कार्यक्रम की पूरी तैयारियां की गई थीं और उद्घाटन पट्टिका भी लगाई गई थी, लेकिन ऐन मौके पर उद्घाटन टल गया। कार्यक्रम स्थल पर बाद में केवल प्राथमिक पाठशाला भवन की पट्टिका दिखाई दी और अंततः दोनों भवनों का उद्घाटन नहीं हो सका। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा हुई थी। इससे पहले भी प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत इस भवन के उद्घाटन की तारीख दो बार तय हुई थी, लेकिन दोनों बार कार्यक्रम रद्द हो गया था। प्रियंका 14 अगस्त को शिमला पहुंच सकती है। यह बात मुख्यमंत्री कह चुके हैं।

प्रियंका 14 अगस्त को पहुंच सकती हैं शिमला
प्रियंका 14 अगस्त को शिमला पहुंच सकती है। यह बात मुख्यमंत्री कह चुके हैं। अब प्रियंका गांधी के 18 अगस्त के देवरी दौरे को इसी स्कूल भवन से जोड़कर देखा जा रहा है। उनका कार्यक्रम उद्घाटन के बजाय भवन का निरीक्षण करने और आपदा के बाद तैयार किए गए नए स्कूल भवन को देखने का बताया जा रहा है। उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भी मौजूद रहने की संभावना है। हालांकि, दौरे के अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
विज्ञापन

ये है देवरी स्कूल भवन का पूरा मामला
गौरतलब है कि देवरी स्कूल भवन का मामला हिमाचल में आपदा से क्षतिग्रस्त शिक्षण संस्थानों के पुनर्निर्माण से भी जुड़ा है। जुलाई में हाईकोर्ट ने भी सरकार और संबंधित विभागों से पूछा था कि नया भवन तैयार होने के बावजूद विद्यार्थियों को दूसरे स्थान पर क्यों पढ़ाया जा रहा है। याचिका की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया था कि शिक्षा मंत्री भवन के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे, लेकिन बाद में उद्घाटन पट्टिका हटा दी गई और भवन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें