फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के छराबड़ा में नए घर का जायजा लेकर दिल्ली लौटीं प्रियंका गांधी

Wed, 03 Oct 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी राजधानी स्थित छराबड़ा में अपने नए घर का जायजा लेकर बुधवार को तीसरे दिन दिल्ली लौट गई हैं। सुबह 10:30 बजे प्रियंका सड़क मार्ग से चंडीगढ़ रवाना हुईं और उसके बाद हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचीं।

विज्ञापन


रवाना होने से पहले प्रियंका ने घर की इंटीरियर डेकोरेशन को लेकर आर्किटेक्ट से साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने अपनी पसंद से आर्किटेक्ट को अवगत करा दिया है। दीवारों से मैच करते परदे लगाने को भी कहा है ताकि कमरों को भीतर से भी अच्छी लुक दी जा सके।

प्रियंका इसी महीने 10 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्रों में नए घर में गृह प्रवेश कर सकती हैं। सूत्र बताते हैं कि घर के आसपास की खाली जमीन में नए फलदार पौधे लगाने के लिए भी कहा गया है। इसके लिए बागवानी विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें