फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi: शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, कर सकती हैं चुनाव प्रचार

Wed, 26 Jun 2024 06:41 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर बाद चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका शिमला पहुंचीं। संभावित है कि प्रियंका गांधी हिमाचल के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार भी कर सकती हैं। 
 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार दोपहर बाद राजधानी शिमला पहुंचीं। शिमला से सटे छराबड़ा में प्रियंका गांधी का निजी आवास है। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका शिमला पहुंचीं। आगामी दो-तीन दिन तक प्रियंका गांधी का शिमला में ही ठहरने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


संभावित है कि प्रियंका गांधी हिमाचल के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार भी कर सकती हैं। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी का नाम पहले नंबर पर रखा हुआ है। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव और बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रियंका गांधी ने शिमला स्थित अपने घर से कांग्रेस पार्टी के प्रचार की कमान संभाली थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिमला प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी उपचुनाव को लेकर कुछ नेताओं से फीडबैक लेंगी और आवश्यक दिशा निर्देश भी सरकार और संगठन को जारी करेंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें