फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने देखा प्रियंका गांधी के सपनों का घर?

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला से करीब 11 किलोमीटर दूर छराबड़ा में बन रहे अपने आशियाने के नए ढांचे से प्रियंका वाड्रा संतुष्ट हैं। बुधवार को प्रियंका ने सुबह करीब ग्यारह बजे निर्माण स्थल का दौरा किया। इस दौरान भवन का निर्माण कर रहे आर्किटैक्ट भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन


प्रियंका ने करीब साढ़े चार घंटे साइट पर बिताए। प्रियंका ने भवन की वीडियोग्राफी भी की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा का छराबड़ा में पहाड़ी और माडर्न शैली का भवन बन रहा है। भवन की दो मंजिलें बन कर तैयार हैं।

इन दिनों भवन पर छत डालने का काम चल रहा है। राष्ट्रपति निवास रिट्रीट और कल्याणी हेलीपैड भी प्रियंका के घर के पास ही हैं। छराबड़ा में बीते करीब चार साल से प्रियंका के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

एक बार तुड़वा चुकी हैं घर

पहले भवन का निर्माण पहाड़ी शैली में किया जा रहा था, लेकिन प्रियंका को भवन पसंद नहीं आया और इसे तुड़वा दिया गया। 2011 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी साइट पर आ चुकी हैं।

बुधवार को प्रियंका वाड्रा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता भी छराबड़ा पहुंचे हुए थे। प्रियंका वाड्रा से मिलने के लिए बुधवार को दिन भर छराबड़ा में कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

यह प्रियंका का निजी दौरा था, इसलिए एसपीजी सिक्योरिटी ने किसी को भी प्रियंका से नहीं मिलने दिया। स्‍थानीय लोग भी प्रियंका की झलक पाने के लिए यहां जुटने लगे लेकिन सुरक्षाकर्मियों के पहरे के बीच उन्हें प्रियंका नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ रवाना हुईं प्रियंका

प्रियंका वाड्रा बुधवार को शाम चार बजे शिमला से दिल्ली लौट गईं। शिमला से चंडीगढ़ तक प्रियंका सड़क से होते हुए गईं। प्रियंका का चंडीगढ़ से दिल्ली वायुमार्ग से होते हुए जाने का कार्यक्रम था।

उधर, प्रियंका वाड्रा के दौरे के चलते छराबड़ा में चप्पे चप्पे पर एसपीजी का पहरा रहा। छराबड़ा चौक पर शिमला पुलिस की पीसीआर वैन भी तैनात रही। छराबड़ा से रिट्रीट जाने वाले मार्ग पर पूरे दिन वाहनों की आवाजाही बंद रही। पैदल चलने वाले लोगों को भी रोक दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें