राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के समीप प्रियंका गांधी ने घर बनाया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भी चार दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच रही हैं। प्रियंका का आम तौर पर हर एक या दो माह बाद शिमला आना रहता है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपने पति राॅबर्ट वाड्रा के साथ रविवार रात को शिमला पहुंचीं। शिमला से सटे छरावड़ा में प्रियंका गांधी का घर है। राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के समीप प्रियंका गांधी ने घर बनाया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भी चार दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
प्रियंका का आम तौर पर हर एक या दो माह बाद शिमला आना रहता है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने शिमला में रहकर ही प्रचार की कमान संभाली थी। प्रियंका गांधी का आगामी दो-तीन दिनों तक शिमला में रुकने का कार्यक्रम है। संभावित है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस दौरान प्रियंका गांधी से उनके घर जाकर मुलाकात कर सकते हैं।