फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 30 अप्रैल तक बढ़ी निजी स्कूलों की फीस जमा करवाने की अवधि

Fri, 27 Mar 2020 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज
विज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रदेश सरकार ने लगाम कसते हुए फीस जमा करवाने की मियाद को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के निर्देशानुसार यह फैसला लिया गया है। इस संदर्भ में सभी निजी स्कूलों को ई मेल कर दी गई है। उधर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के सभी आईसीएसई, सीबीएसई तथा हिमाचल प्रदेश से संबंध निजी स्कूलों को इन आदेशों की अनुपालना करनी होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में कर्फ्यू लागू होने व देश में घोषित लॉकडाउन के तहत विद्यार्थियों व अभिभावकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


इन आदेशों को न मानने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अभिभावकों ने अपनी इस मजबूरी और संक्रमण के खतरे को देख फीस जमा न करवाने का मामला उठा कर कर्फ्यू हटने तक इस पर रोक लगाने की मांग उठाई थी।  अमर उजाला ने प्रमुखता से अभिभावकों की इस समस्या को उजागर किया था। इस पर शिक्षा मंत्री, विभाग ने संज्ञान लेते हुए हालात सामान्य होने तक फीस लेने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें