फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: शेड्यूल के अनुसार निजी स्कूलों को देनी होंगी बरसात की छुट्टियां, शिक्षा बोर्ड ने जारी किए निर्देश

Fri, 11 Jul 2025 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को भी बरसात की छुट्टियों के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार छुट्टियां देनी होंगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को भी बरसात की छुट्टियों के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार छुट्टियां देनी होंगी। यह निर्देश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किए हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि यह निर्देश निदेशक उच्च शिक्षा शिमला की ओर से जारी पत्र में दिए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 12 जुलाई से 12 अगस्त तक, कुल्लू में 18 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक, शीतकालीन स्कूलों में 7 से 12 अगस्त 2025 तक और अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्रों जैसे नालागढ़, फतेहपुर, नूरपुर, नगरोटा सूरियां, इंदौरा, पांवटा साहिब और अंब (ऊना) में 3 से 12 अगस्त तक मानसून अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि इस अवधि में किसी भी स्थिति में स्कूल नहीं खोले जाएं। यदि किसी स्कूल की ओर से अवहेलना की जाती है या भारी बारिश के कारण कोई घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की होगी। इसके अलावा बोर्ड की संबद्धता नियमावली के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें