फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: भट्ठाकुफर मंडी में डार्क बैरन गाला सेब को मिले बेहतर दाम, 4200 में बिकी 20 किलो की पेटी

Fri, 11 Jul 2025 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में शुक्रवार को डार्क बैरन गाला सेब को 210 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दाम मिले। 
विज्ञापन
डार्क बैरन गाला सेब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में शुक्रवार को डार्क बैरन गाला सेब को इस सीजन के रिकॉर्ड दाम मिले हैं। मंडी में डार्क बैरन गाला सेब 210 रुपये प्रतिकिलो बिका। वर्मा ऑरचर्ड कुल्लू के आनी से बागवान 20-20 किलो की 53 पेटी सेब लेकर भट्ठाकुफर फल मंडी पहुंचा था। पीआरजे ट्रेडर फर्म नंबर 53 ने 4200 रुपये प्रति पेटी की दर से यह सेब खरीदा। इस दौरान बोली में मौजूद खरीदारों, आढ़तियों और बागवानों ने तालियां बजाकर डार्क बैरन गाला सेब की तारीफ की। फसल के बेहतर दाम मिलने से बागवान खुश नजर आया। बागवान ने बताया कि इस वर्ष अच्छी फसल हुई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा बेहतर दाम मिलेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन



फर्म के संचालक अंशुमन ने बताया कि यह दाम इस सीजन में अब तक के सबसे अधिक हैं। इसका मुख्य कारण सेब की गुणवत्ता और आकार है। इसे देखकर खरीदार ने इसकी इतनी कीमत लगाई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आपूर्ति बढ़ने के साथ बागवानों को फसल के और अच्छे दाम मिलेंगे। मौसम खुलते ही फल मंडी में सेब और नाशपाती की खेप बढ़ना शुरू हो गई है। इन दिनों फल मंडी में रोजाना चार से पांच हजार बॉक्स सेब और दो से तीन हजार बॉक्स नाशपाती प्रतिदिन पहुंच रही है। आढ़तियों ने बताया कि फल मंडी में सेब की किस्मों और गुणवत्ता के साथ दामों में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। कुछ बागवान अच्छे दाम मिलने की उम्मीद में कच्चा सेब लेकर ही मंडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें