कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले निर्मल सिंह ने उच्च शिक्षा निदेशक को स्कूली बच्चों के पास होने पर हर साल प्रवेश शुल्क लेने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि स्कूल प्रबंधन किताबें-कॉपियां, वर्दी, बैग, जूते आदि स्कूलों में बेच रहे हैं।
शिकायत का संज्ञान लेकर निदेशक उच्च शिक्षा ने स्कूलों में इन गतिविधियों को सख्ती से बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा ने कहा सभी उपनिदेशकों को निजी
स्कूलों में अनअकाउंटेड फीस की वसूली रोकने पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। प्रोस्पेक्टस या अन्य दस्तावेजों में दर्शाई गई फीस से ज्यादा वसूली पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।