पिछले एक वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के दौरान आठ केंद्रों में 40 स्टार्टअप और 100 से अधिक संरक्षकों की सेवाएं ली गई। 10 अप्रैल को प्रदेश में वार्षिक उद्यमिता पुरस्कारों का आयोजन किया गया, जिसमें पहले तीन स्टार्टअप को क्रमश: 1,00,000 रुपये, 75000, 50000 रुपये के पुरस्कार दिए गए। प्रदेश में नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में 6 अक्तूबर 2018 को आयोजित स्टार्टअप एक्सपो में 10 स्टार्टअप का प्रतिनिधि मंडल भेजा गया था।
सचिव उद्योग मनोज कुमार ने बताया कि हाल ही में शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों में स्टार्टअप इंडिया हिमाचल प्रदेश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान वैन स्टॉप पर 1450, बूट कैंपस में 1541 लोगों का पंजीकरण किया गया, जहां पर 118 नए विचारों पर वाद विवाद किया गया।
मनोज ने कहा कि 30 नवंबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित स्टार्टअप यात्रा के समापन समारोह का आयोजन किया गया, इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: 40 हजार, 30 हजार व 20 हजार के पुरस्कार कृषि, तकनीकी, सामाजिक, उद्यमिता और महिला उद्यमिता के नवीनतम विचारों के लिए दिए गए।