फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाई फीस पर दयानंद स्कूल ने दिया राहत का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंद अभिभावकों को मिल सकता है फायदा, अभिभावकों के साथ हुई बैठक में की गई चरचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के दयानंद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की मंगलवार को हुई बैठक में फीस के मामले को सुलझाने पर चर्चा हुई। प्रधानाचार्य अनुपम और शिक्षकों की अभिभावकों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक चली। इसमें अभिभावकों की बात को सुनने के बाद बढ़ाई गई फीस पर राहत देने का आश्वासन दिया।
प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से कहा कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों की कोरोनाकाल में बनी परिस्थितियों को देखते हुए समस्या को समझता है। इसलिए जिन अभिभावकों को फीस चुकाने में परेशानी आ रहा है वह स्कूल में आवेदन करें। स्कूल प्रबंधन इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय लेगा और जायज मामलों में राहत देनेे का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य से मिलने पहुंचे अभिभावकों योगेंद्र वर्मा, भुवनेश्वर, रमेश ठाकुर, मनीष मेहता, रेखा शर्मा, हेमंत शर्मा, अंजना मेहता, कमलेश और अन्य अभिभावकों ने कहा कि स्कूल ने फीस में भारी वृृद्धि की। बहुत से अभिभावक ऐसे हैं, जिनके रोजगार छिन चुके हैं तथा कमाई घटी है। इसलिए अभिभावकों ने फीस में राहत देने की मांग की। अभिभावकों ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से स्कूल फीस में रियायत पाने के लिए आवेदन करने को कहा है। निदेशक उच्च शिक्षा ने उपायुक्त शिमला को स्कूल के इस फीस विवाद को सुलझाने और किसी भी छात्र को फीस न दे पाने की सूरत में ऑनलाइन कक्षा से वंचित न करने के निर्देश पिछले सप्ताह दिए थे। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच मंगलवार को हुई यह बैठक एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें