निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने विवि में सरकार की ओर से नियुक्त किए गए प्रशासक राजीव कुमार को पत्र लिखकर प्रोविजनल डिग्रियां जारी करने को कहा है।
फर्जी डिग्री मामले में फंसे जिला सोलन के मानव भारती विश्वविद्यालय को प्रोविजनल डिग्रियां जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। डिग्री नहीं मिलने पर प्रभावित विद्यार्थियों ने निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
जून 2021 में पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि प्रोविजनल डिग्री न मिलने के कारण वे अन्य शिक्षण संस्थानों में न तो दाखिला ले पा रहे हैं और न ही नौकरी के लिए आवेदन कर पा रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने विवि में सरकार की ओर से नियुक्त किए गए प्रशासक राजीव कुमार को पत्र लिखकर प्रोविजनल डिग्रियां जारी करने को कहा है।