इसके अलावा फार्मेसी में डिप्लोमा, बी-फार्मा, एम-फार्मा, फूड टेक्नोलॉजिस्ट, एमएससी, बायो टेक्नोलॉजी कंप्यूटर एप्लीकेशन और मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त आवेदकों की भी भर्ती की जाएगी। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पदों पर मोहाली स्थित आउटसोर्स एजेंसी की ओर से 12वीं, स्नातक तथा अंग्रेजी भाषा में बोलने में कुशल आवेदकों के लगभग 2000 पदों की भर्ती की जाएगी।
इसके अतिरिक्त होटल प्रबंधन में प्रशिक्षित और इस व्यवसाय में अनुभव प्राप्त सैफ, स्टीवर्ड, रूम अटेंडेंट, सेल्स मैनेजर के 80 पदों पर होटल में भर्ती की जाएगी। इस मेले में प्रदेश में स्थित कंपनियां अशोका लीलैंड, ल्यूमिनस पावर लिमिटेड, जिंदल कोटेक्स, श्री बालाजी उपक्रम, सुडेक्य इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पनैशिया बायोटेक लिमिटेड, सन फार्मा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, प्रीमियर अल्कोबे प्राइवेट लिमिटेड, हैवल इंडया लिमिटेड, एरिका होटल ग्रुप, अंकित इंटरनेशनल, स्टैंडफोर्ड लैबोरेट्रीज, ग्राऊंड केबल इंडस्ट्रीज कंपनियां भाग ले रही हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा अपने साथ तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली मूल निवास प्रमाण पत्र और शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र सहित इस रोजगार मेले में भाग लें। इसके अतिरिक्त जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-22318 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।