फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPERC: निजी कॉलेज-विवि को लौटानी होगी कोरोना काल में वसूली हॉस्टल और मेस की फीस

Thu, 04 Aug 2022 12:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों से मेस और हॉस्टल फीस वसूलने वाले निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को यह फीस लौटानी होगी। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने यूजीसी के पत्र का हवाला देते हुए सभी प्रिंसिपलों और कुलपतियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों से मेस और हॉस्टल फीस वसूलने वाले निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को यह फीस लौटानी होगी। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने यूजीसी के पत्र का हवाला देते हुए सभी प्रिंसिपलों और कुलपतियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने स्पष्ट किया है कि कोरोना काल के दौरान ली गई हॉस्टल और मेस फीस को जल्द वापस किया जाए या फिर मौजूदा फीस में उसे समायोजित किया जाए। विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने कहा कि यदि कोई संस्थान निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 27 मई, 2020 और 17 दिसंबर, 2020 को इस संबंध में पहले भी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र जारी हुआ है। अतुल कौशिक ने बताया कि यूूजीसी को शिकायत मिली है कि कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने कोरोना काल के दौरान हॉस्टल और मेस फीस ली, जबकि उस समय शिक्षण संस्थान बंद थे। विद्यार्थी अपने घरों में थे। विद्यार्थी जब हॉस्टलों में रुके नहीं और मेस में खाना ही नहीं खाया तो उनकी फीस वापस की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिक्षण संस्थान इस फीस को वापस या समायोजित नहीं करता है तो विद्यार्थी आयोग के पास शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें