हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में अब साधारण बीमारियों का भी इलाज हो सकेगा। प्रदेश सरकार ने जिलों के कई अस्पतालों को कोरोना मरीजों के लिए रखा है। ऐसे में लोग मेडिकल कॉलेजों में अपना उपचार करा सकेंगे। सरकार ने लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा है। कोरोना से निपटने के लिए स्वस्थ्य विभाग ने करीब 36 अस्पतालों को पॉजिटिव मरीजों के लिए सुरक्षित रखा है।
अब इन अस्पतालों में इलाज कराने वाले लोग या तो इनके आसपास अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे या इन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने को कहा है। अगर यह लोग मेडिकल कॉलेज नहीं आ सकते हैं तो ई संजीवनी में डॉक्टर से ऑनलाइन और फोन से बीमारी की दवाइयां लिखा सकेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि लोग मेडिकल कॉलेजों में भी साधारण बीमारी का उपचार करा सकेंगे। इस बारे आदेश जारी कर दिए गए हैं