लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हिमाचल के लोगों को लाने के लिए पहली विशेष ट्रेन बंगलूरू से बुधवार को ऊना पहुंचेगी। इसमें 12 जिलों के 1425 यात्री आएंगे। सोमवार को उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने यह जानकारी बैठक के दौरान दी। कहा कि विशेष ट्रेन में बिलासपुर से 64, चंबा 278, हमीरपुर 180, कांगड़ा 317, किन्नौर 10, कुल्लू और लाहौल-स्पीति से 51, मंडी से 123, शिमला 139, सोलन 148, ऊना े 39 तथा सिरमौर से 76 यात्री आएंगे।
बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के उतरने, मेडिकल स्क्रीनिंग, खाने-पीने तथा उन्हें संबंधित जिलों तक पहुंचाने को अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इन्हें समन्वय के साथ कार्य करने को कहा है। रेलवे स्टेशन को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्ति अलग किए जाएंगे। बाकी लोगों को जिलावार बसों में बैठाकर भेजा जाएगा। जिनमें फ्लू जैसे लक्षण होंगे, उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। बस चालकों को मास्क और सैनिटाइजर दिए जाएंगे।