फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें न मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे : राजेश पराशर

Wed, 12 Sep 2018 10:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। दो दिनों में बस ऑपरेटरों ने करीब पांच करोड़ के नुकसान होने का आंकलन लगाया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को यूनियन के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और पदाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सुंदरनगर परिसर में इसका खुलासा करते हुए बैठक का आयोजन किया और मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।  

बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर का कहना है कि अगर प्रदेश सरकार निजी बस ऑपरेटरों की मांगों को अनसुना करती है, तो निजी बस ऑपरेटरों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है और अगर कोई भी अनहोनी निजी बस ऑपरेटरों के साथ घटित होती है, तो इसके लिए
विज्ञापन


प्रदेश सरकार जिम्मेवार होगी। सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। जिस तरह डीजल के दामों में वृद्धि हुई है, उसी तर्ज पर किराए के की कीमतों में वृद्धि की जानी चाहिए। आश्वस्त किया है कि अगर भविष्य में डीजल के दाम कम होते हैं, तो उसी तर्ज पर निजी बसों के किराए भी कम कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें