फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के टायर के नीचे आने से स्कूटी सवार युवती की मौत

Fri, 31 Jan 2020 08:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रैहन (कांगड़ा)/बंगाणा (ऊना)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांगड़ा जिले में पुलिस चौकी रैहन के तहत जसूर-तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर रैहन में शुक्रवार शाम एक निजी बस की स्कूटी से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बस के टायर के नीचे आने से युवती की मौके पर मौत हो गई। युवती की पहचान अदिति धीमान पुत्री सुरिंद्र धीमान निवासी नरनूंह के रूप में हुई है। अदिति रैहन में सिलाई का काम सीखती थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को अदिति अपने पिता के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थी। इसी दौरान बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिस कारण युवती का पिता आगे की तरफ गिरा तो युवती सड़क पर गिर गई और उसी बस के टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल में दाखिला करवा दिया है। डीएसपी साहिल अरोड़ा का कहना है कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

- फोटो : अमर उजाला
ऊना जिले में विद्युत विभाग बंगाणा में कार्यरत महिला कर्मचारी की सेवानिवृत्ति समारोह से लौटते हुए सड़क हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

इस हादसे में होशियार सिंह निवासी सोरला की मौके पर ही मौत हो गई। रवि कुमार गांव बटसन, रणजीत सिंह गांव बुआणी व सुनील कुमार लठियाणी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बंगाणा बिजली विभाग में कार्यरत महिला की सेवानिवृत्ति पर उसके गांव झारखड़ में समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में शामिल होने के बाद चार लोग नैनो कार में सवार होकर वापस जा रहे थे।

पनेड गांव में हाईवे पर कार से चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे हाईवे पर ही कार पलट गई। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई रविपाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें