फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस के चालक परिचालक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मशोबरा क्षेत्र के घघोगी में वारदात, सवारियों ने बीच बचाव कर शांत करवाया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे मशोबरा क्षेत्र में निजी बस के चालक-परिचालक से मारपीट का मामला पेश आया है। इसमें बस चालक राजेंद्र और परिचालक सुरेश को चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक पास को लेकर विवाद हुआ जो बाद में मारपीट में बदल गया।
शिमला-खटनोल रूट की बस चालक परिचालक के साथ यह मारपीट की घटना मशोबरा क्षेत्र में पेश आई। पुलिस के मुताबिक निजी बस चालक ने घघोगी के पास एक पिकअप वाहन से पास लिया। इस बीच इनमें विवाद हो गया। निजी बस चालक कुछ दूरी आगे गया तो पिकअप चालक ने बस के आगे वाहन खड़ा कर रास्ता रोक लिया। पिकअप से दो व्यक्ति बाहर निकले और बस से चालक को बाहर निकाला। इसके बाद परिचालक बचाव में उतरा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया आरोपियों में टिंबर के डंडे से बस का साइड का शीशा भी तोड़ डाला। सवारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। घटना में परिचालक के बाजू, नाक और टांग में चोटें आई हैं। ढली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
शिमला। राजधानी में एक युवती से दुष्कर्म पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2016 से आरोपी शादी के झूठे वादे कर उसके साथ शारीरक संबंध बनाता रहा। अब शादी करने से मुकर रहा है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें