फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: भुंतर में चहारदीवारी से टकराई निजी बस, दो छात्राएं और महिला घायल

Sat, 26 Feb 2022 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू से भुंतर जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर चहारदीवारी और गेट से टकरा गई। बस में स्कूल और बीएड कॉलेज के विद्यार्थी व आम लोग सवार थे।
विज्ञापन
गेट से टकराई निजी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक निजी बस भुंतर के सैनिक चौक के पास चहारदीवारी से जा टकराई। हादसे में दो छात्राएं  और एक महिला घायल हो गई है। तीनों के सिर में चोटें आई हैं। इनका उपचार तेगूबेहड़ अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुल्लू से भुंतर जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर चहारदीवारी और गेट से टकरा गई। बस में स्कूल और बीएड कॉलेज के विद्यार्थी व आम लोग सवार थे।

घायलों की पहचान 34 वर्षीय मोनिका राणा पत्नी राकेश राणा निवासी मौहल, 21 वर्षीय प्रीति पुत्री सेसराम निवासी भुट्टी कॉलोनी और 16 वर्षीय रिया पुत्री विजय कुमार तेगुबेहड़ के रूप में हुई है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें