जेल से पैरोल पर बाहर आया हरियाणा का कैदी चिट्टे की खेप लेकर रामपुर पहुंचा। यहां सतलुज नदी किनारे उसकी गिरकर कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की, तो उसकी जुराब से 22.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पर हरियाणा के अलग-अलग थानों में हत्या समेत सात आपराधिक मामले दर्ज थे। वर्तमान में आरोपी हत्या के मामले में जींद की जेल में छह साल की सजा काट रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले 70 दिन के पैरोल पर बाहर आकर उसने चिट्टा तस्करी शुरू कर दी।