फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा साथी एप का इस्तेमाल न करने पर प्रधान सचिव ने लगाई फटकार

Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के फर्जी निरीक्षण रोकने के लिए जुलाई माह में मुख्यमंत्री द्वारा लांच किए गए शिक्षा साथी एप का इस्तेमाल न करने पर प्रधान सचिव शिक्षा ने विभागीय अधिकारियों को लताड़ लगाई है।

विज्ञापन


गुरुवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि कई जिलों में इस एप का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रधान सचिव ने विभागीय अधिकारियों को एक माह के भीतर इस बाबत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

बता दें कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों के निरीक्षण के लिए शिक्षा साथी एप लांच किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट वहीं से अपलोड करने की व्यवस्था की गई है। मौके के फोटो भी अपलोड करने को कहा गया है। बैठक में शिक्षा निदेशकों सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें