फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए प्रधान सचिव भरत खेड़ा

Sat, 03 Feb 2024 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रधान सचिव भरत खेड़ा के पास हिमाचल में लोकनिर्माण, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग, सैनिक कल्याण, संसदीय मामलों, कर एवं आबकारी, सूचना एवं जनसंपर्क, ऊर्जा, बिजली बोर्ड और सलाहकार नियमितता सुधार का कार्यभार था।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी भरत हरबंस लाल खेड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं। शनिवार शाम पांच बजे भरत खेड़ा अपने पद से रिलीव हुए। खेड़ा को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले मंत्रालय में में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


प्रधान सचिव भरत खेड़ा के पास हिमाचल में लोकनिर्माण, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग, सैनिक कल्याण, संसदीय मामलों, कर एवं आबकारी, सूचना एवं जनसंपर्क, ऊर्जा, बिजली बोर्ड और सलाहकार नियमितता सुधार का कार्यभार था। अब इनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से इन सभी विभागों का जिम्मा अन्य अधिकारियों को सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद पर किस अधिकारी की नियुक्ति होगी, इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें