फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मतवाला! जान पर खेलकर मासूम को बचाया

Mon, 23 Feb 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी की जानलेवा लहरों के बीच बह रहे मासूम को पुजारी ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। घटना हिमाचल के कुल्लू की है। यहां पार्वती नदी में डूब रहे सात साल के मासूम हिमांशु को एक पुजारी ने नई जिंदगी दे दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुल्लू के छशणी गांव में सुबह स्कूल जा रहा हिमांशु अचानक पुल से नीचे पार्वती नदी में गिर गया। यहां कुछ दूरी पर काम कर रहे घनश्याम पुजारी की पत्नी ने इस मासूम को बहते हुए देख लिया।

उसने घनश्याम पुजारी को मासूम को नदी में बहने की बात बताई। करीब 500 मीटर दौड़ लगाकर घनश्याम ने मासूम को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। नदी में काफी दूर तैरकर पुजारी ने हिमांशु को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अब घनश्याम की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। उसकी बहादुरी की पूरे क्षेत्र में चरचा हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें