फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिनीज बुक में शामिल हुई कुल्लू की ये नाटी, देखिए वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में कुल्लू दशहरा महोत्सव के दौरान 26 अक्तूबर 2015 को प्राइड ऑफ कुल्लू के नाम पर बेटी बचाओ थीम पर एक साथ 9,892 महिलाओं की नाटी (लोकनृत्य) को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है। इसकी आधिकारिक सूचना सोमवार को लंदन से ई-मेल के माध्यम से कुल्लू के उपायुक्त राकेश कंवर को दी गई है।
विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि बेटी बचाओ थीम पर ही अक्तूबर 2014 में भी दशहरा महोत्सव के दौरान 8,540 महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली थी, जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिल चुका है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी राकेश कंवर ने बताया कि नाटी गिनीज बुक के लंदन कार्यालय के दिशा-निर्देश के अनुसार आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

अब नहीं टूटेगा रिकॉर्ड

गिनीज बुक की ओर से भी इस नाटी को अपने स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए इससे बड़ी नाटी का ही आयोजन करना होगा। नाटी के अलावा कोई भी फोक डांस इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगा।

डीसी दफ्तर में काटा केक
प्राइड ऑफ कुल्लू को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिलने की खुशी में डीसी दफ्तर में केक काटा गया। इस रिकॉर्ड के लिए एक साथ नाचने वाली महिलाओं को बधाई दी गई। इस मौके पर एडीएम कुल्लू विनय सिंह, एसी टू डीसी सिधार्थ आचार्य, एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर आदि मौजूद रहे।

देखिए वीडियो >>
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें