फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ लोक नृत्य करेंगी 12 हजार महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइड ऑफ कुल्लू के लिए सोमवार को कुल्लू के रथ ग्राउंड में 12 हजार महिलाएं एक साथ लोक नृत्य करेंगी। जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले साल इस नाटी में 8500 महिला-पुरुषों ने एक साथ नृत्य किया था।
विज्ञापन


इस बार प्राइड ऑप कुल्लू में 12 हजार महिला-पुरुष भाग लेंगे। प्रशासन का दावा है कि इस लोक नृत्य को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में स्थान मिल जाएगा। नाटी की सभी तैयारियों को गिनिज बुक की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड के लिए होगा लोक नृत्य

मेला कमेटी के अध्यक्ष कर्ण सिंह का कहना है कि कहा कि इस बार नाटी में 12 हजार महिलाओं के अलावा पुरुष भी भाग ले रहे हैं। इस ग्राउंड में पिछले साल 8500 महिलाएं बमुश्किल एक साथ नृत्य कर पाई थीं, उसमें 12 हजार महिलाओं के नृत्य पर संशय है।

क्या गिनीज बुक में मिल पाएगा स्थान- कुछ रोज पहले गुजरात के बड़ौदा में गरबा में एक साथ 48 हजार महिला-पुरुषों ने नृत्य कर गिनीज रिकार्ड के लिए दावेदारी पेश की है। ऐसे में प्राइड ऑफ कुल्लू में महिला-पुरुषों के सामूहिक नृत्य के गिनीज बुक में स्थान मिलने को लेकर संशय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें