फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुला रहे सब्जियों के दाम, ये कैसे अच्छे दिन?

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे दिन की आस में बैठी जनता को सब्जियों के बढ़े दामों ने बुरे दिन दिखा दिए हैं। सब्जियों के दामों में उछाल आया है। पंद्रह दिन में दाम दस से बीस रुपये बढ़े हैं।
विज्ञापन


बारिश के चलते ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में रास्ते टूटने से सब्जियों की सप्लाई राजधानी तक नहीं पहुंच रही।

वहीं, कई इलाकों में टमाटर, शिमला मिर्च, बीन जैसी सब्जियां तैयार तो हैं लेकिन मंडियों में नहीं पहुंच पा रही। वहीं, दुकानदारों के मनमाने दाम के चलते भी लोग परेशान हो गए हैं।

बारिश से आसमान पर पहुंचे दाम

बारिश से खेत भर गए हैं। इससे सब्जियां खराब हो रही हैं। प्याज, मटर, फ्रांसबीन, आलू, बंद गोभी और फूल गोभी के बढ़े दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है।

मैदानी क्षेत्रों से भी सब्जियों की कम सप्लाई आ रही है। लोकल सब्जियों पर बारिश की मार पड़ गई है। इसका खामियाजा लोगों को महंगे दामों पर बिक रही सब्जियों को पाव के भाव में खरीद कर भुगतना पड़ रहा है।

सब्जी के भाव बढ़ने से गृहिणियां परेशान हो गई हैं। यूएस क्लब निवासी गृहिणी रंजना शर्मा और पायल चौहान का कहना है कि सब्जियों के बढ़े दामों ने बजट को बिगाड़कर रख दिया है। प्याज के दाम लोगों को रुलाने के लिए काफी थे लेकिन अब हरी सब्जियों ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शिमला में सब्जियों के भाव

रेट ---- 20 जूनरेट --- 3 जुलाई

मटर ------40-45 रुपये --50-60 रुपये
फ्रांसबीन - 38-40 रुपये - 50 रुपये
फूल गोभी - 28-30 रुपये - 40 रुपये
बंद गोभी - 18-20 रुपये - 25 रुपये
बैंगन -----20-20 रुपये ---30 रुपये
शिमला मिर्च - 28-30 रुपये - 40 रुपये
प्याज ---- 25-30 रुपये ----25-35 रुपये
पहाड़ी आलू - 20-22 रुपये --20-25 रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें