फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के बाद अब दालों के दाम ने निकाला दम, ये हैं नए रेट

Thu, 14 Jul 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई से जूझ रही जनता को राहत के आसार नहीं हैं। सब्जियों के बाद दालों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। चार महीने में दाल की कीमतों में 30 से 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दाल चना, काला चना और सफेद चना की कीमत 65 से 75 रुपये प्रतिकिलो थी।
विज्ञापन


जुलाई महीनों में इन दालों की कीमत 110 से 130 रुपये हो गई है। मलका, उड़द, मूंग और अरहर के दाम भी 20 से 30 फीसदी बढ़ गए हैं। लोअर बाजार के रिटेनर प्रशोत्तम दास ने बताया कि चना दालें पिछले 15 दिन में काफी मंहगी हुई हैं।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में दालों की कम पैदावार हुई है। इसकी वजह से दालों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ-साथ बेसन में 30 रुपये की और चीनी में 4 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मंहगी दालों का असर आम जनता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए कितनी महंगी हुई दालें

दालों के रेट 13 मार्च 2016            मौजूदा रेट
दाल चना             65-70                 110
काला चना           65-70             110-120
सफेद चना           70-75                 130
मलका                  80                    100
उड़द                140-150                180
मूंग                      100                90-120
अरहर                   140                   160
बेसन                     90                    120
चीनी                      38                    42
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें