फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: राष्ट्रपति कोविंद ने जाखू हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, रिज पर चखा पॉपकॉर्न का स्वाद, निहारीं वादियां

Sat, 18 Sep 2021 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
शिमला में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को रिज मैदान पर चहल कदमी कर रहे आम लोगों के बीच पहुंच गए। अचानक राष्ट्रपति को अपने बीच पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान सैलानी भी काफी संख्या में यहां घूम रहे थे। राष्ट्रपति को देखते ही लोगों ने मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी किसी को नाराज नहीं किया और खुले दिल से सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

दरअसल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को हनुमान मंदिर जाखू में माथा टेकने गए थे। वहां से लौटने के बाद 5:40 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहुंचे। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला रुका। राष्ट्रपति अपने वाहन से नीचे उतरे और सड़क के दूसरी ओर खड़े लोगों के अभिवादन को हाथ हिलाकर स्वीकारा। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि मेरे शिमला दौरे से आपको कोई परेशानी तो नहीं हुई तो लोगों ने जवाब दिया नहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
बच्चों के साथ राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला
बच्ची को दिया आशीर्वाद, फोटो खिंचवाए 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस दौरान दौलत सिंह पार्क के गेट के पास एक पर्यटक बच्ची और उसके परिवार से भी मिले। पर्यटक महिला ने बच्ची को राष्ट्रपति के पैर छूने को कहा। महिला ने कहा कि वह आपसे सच में मिलना चाह रही थी और आप मिल गए। आग्रह पर राष्ट्रपति ने लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

विज्ञापन

3 of 6
राष्ट्रपति ने खाए पॉपकार्न। - फोटो : अमर उजाला
एचपीएमसी के काउंटर में खाए पॉपकार्न
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रिज से शिमला की वादियों को निहारा और रिज के एचपीएमसी जूस काउंटर पर पॉपकार्न खाए। राष्ट्रपति ने 15 पॉपकार्न लिए और इसके लिए 600 रुपये का बिल अदा किया। इसके अलावा एचपीएमसी कर्मियों को 100 रुपये की टिप दी। राष्ट्रपति ने जाते हुए कर्मियों से कहा कि वे फिर आएंगे। 
 

 

4 of 6
राष्ट्रपति ने खाए पॉपकार्न। - फोटो : अमर उजाला
रिज से आम लोगों को आने जाने की थी अनुमति 
रिज के दूसरी ओर भारी संख्या में लोग राष्ट्रपति को देखने के लिए खड़े थे। गेयटी थियेटर के पास से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6:10 बजे अपनी गाड़ी में सवार होकर चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल की ओर निकल गए। वह रिज पर करीब आधा घंटा तक रुके। इनके जाने के बाद सभी बंद किए रास्तों को खोल दिया। लोगों को परेशानी कम हो, इसके लिए रिज पर एक ओर से लोगों को आने-जाने की अनुमति थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
रिज पर राष्ट्रपति अपनी पत्नी व बेटी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
रिज से रानी झांसी पार्क की ओर जाने वाली सड़क और प्रेस रूम होकर माल रोड पर निकलने वाली सीढ़ियों वाले रास्ते के अलावा गेयटी और नगर निगम भवन के पास से गुजरने वाली सीढ़ियों से नीचे किसी को जाने की अनुमति नहीं दी थी। राष्ट्रपति के काफिले के सिसिल की ओर जाने तक एजी आफिस के पास मालरोड की ओर आने वाले लोगों, सरकारी कार्यालय से छुट्टी कर आए लोगों को रोका था। काफिले के गुजर जाने के बाद ही लोगों को माल रोड की ओर आने दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पॉपकार्न का बिल देते राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला
आम लोगों के प्रति चिंतित रहते हैं राष्ट्रपति: भारद्वाज
शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जनता की सरकार जनता के द्वार रहती है। भारतीय लोकतंत्र की यह खूबी है कि यहां राष्ट्रपति कोई भी हो सकता है। राष्ट्रपति एक साधारण परिवार से हैं। बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि उन्हें हमेशा इसकी चिंता रहती है कि उनके कहीं जाने से आम लोग परेशान न हो। इसलिए उन्होंने शिमला में भी बहुत जरूरी काम से ही बाहर निकलने का कार्यक्रम बनाया था। राष्ट्रपति शनिवार को चार बजे के बाद जाखू मंदिर दर्शन करने गए थे। रिज पर राष्ट्रपति ने सभी लोगों से पूछा भी आपको मेरे आने से कोई परेशानी तो नहीं हुई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें