फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: राष्ट्रपति की बेटी, परिवार के सदस्यों ने निहारी शिमला की खूबसूरती

Fri, 17 Sep 2021 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
शिमला के रिज मैदान पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बेटी स्वाति कोविंद। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बेटी स्वाति कोविंद और परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को दोपहर बाद शिमला के माल रोड और रिज मैदान की सैर की। बारिश के मौसम में उन्होंने शिमला की हसीन वादियों को कैमरे में कैद किया। उन्होंने सीटीओ चौक के पास माल रोड पर हिमाचल इंपोरियम और लक्कड़ बाजार में खरीदारी भी की। उन्होंने लकड़ी का सामान और दो शॉल सहित करीब ढाई हजार रुपये का सामान खरीदा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद 1:45 पर राष्ट्रपति की बेटी स्वाति कोविंद और परिवार के सदस्य वाहन से सीटीओ चौक पहुंचे। मास्क लगाकर और कड़े सुरक्षा घेरे के बीच पैदल हिमाचल इंपोरियम पहुंचे। यहां करीब आधा घंटे तक खरीदारी की। सुरक्षा स्टाफ सिविल ड्रेस में भी था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां से स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज मैदान पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद ऐतिहासिक गेयटी थियेटर और नगर निगम भवन को निहारा। तीन बजे परिवार के सदस्य रिज मैदान पहुंचे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां फोटो लिए। इसके बाद लक्कड़ बाजार की ओर निकल गए। लक्कड़ बाजार में खरीदारी की। इसके बाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों के आने पर लोगों की आवाजाही को शिमला पुलिस के जवानों ने संचालित किया। उनके इस दौरे के दौरान रिज मैदान में अन्य पर्यटक और आम लोग भी टहलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें