फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Ram Nath Kovind: राष्ट्रपति को पैक कर दिए लाल चावल, लिंगड़ी की सब्जी और बाथू की खीर

Sun, 12 Jun 2022 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वीवीआईपी लंच में जो भी व्यंजन बनाए गए थे, वह सभी राष्ट्रपति को पैक कर दिए गए हैं।  
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार दोपहर का भोजन किए बगैर ही यहां से लौट गए। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश होने की आशंका जाहिर की थी। इसके चलते राष्ट्रपति ने दोपहर का भोजन नहीं किया और सासे हेलीपैड से लौट गए। हालांकि, जिला प्रशासन ने उनके लिए तैयार किए गए स्थानीय व्यंजन लिंगड़ी की सब्जी, लाल चावल, बाथू की खीर, रौंगी का मदरा लाहौल का लाल आलू और थुपा पैक कर दे दिए।

विज्ञापन


राष्ट्रपति शनिवार को मनाली और लाहौल स्पीति के एक दिवसीय दौरे पर आए थे। अटल टनल रोहतांग को निहारने के बाद वह सड़क से सासे हेलीपैड पहुंचे। यहां उनके लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति ने सासे हेलीपैड से भुंतर के लिए उड़ान भरी। उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वीवीआईपी लंच में जो भी व्यंजन बनाए गए थे, वह सभी राष्ट्रपति को पैक कर दिए गए हैं।

उधर, लाहौल घाटी में पहली बार किसी राष्ट्रपति के आने पर सिस्सू में सरकार ने उनका जोरदार स्वागत किया। लाहौली परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति को टोपी पहनाई गई। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. रामलाल मारकंडा ने उन्हें तारा देवी की थंका पेंटिंग भेंट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें