फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिया लिंगड़ू, सिड्डू और कांगड़ी मदरा का जायका

Mon, 21 May 2018 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजभवन में आयोजित प्रीति भोज में हिमाचल के कई पकवानों का लुत्फ उठाया। राजभवन की ओर से राष्ट्रपति के सम्मान में रविवार रात को आयोजित प्रीतिभोज में उन्हें दही वाला लिंगड़ू, सिड्डू और कांगड़ी धाम का चने का मदरा समेत 14 पकवान परोसे गए।

विज्ञापन


विभिन्न परंपरागत पकवानों के अलावा राजभवन ने हिमाचली पकवान तैयार करने के लिए विशेष खानसामे बुलाए थे। प्रीतिभोज में पुलाव, पनीर की सब्जी, मटर की सब्जी, भरवा आलू, दाल, रायता भी परोसे गए। इसके अलावा मीठे में उन्हें हिमाचली बाथू की खीर परोसी गई।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार खाना खाने के बाद उन्होंने हिमाचली पकवानों की जमकर तारीफ की। इससे पहले राजभवन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती स्वर संगम धर्मशाला के 19 कलाकारों ने राजभवन के लॉन में झमाकड़ा पेश किया।

वहीं, चूड़ेश्वर कला मंच ने सिरमौरी नाटी और दीपक नृत्य पेश कर देश के प्रथम परिवार का मन मोह लिया। वहीं, कार्यक्रम के बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रपति कोविंद, उनकी पत्नी व बेटी को हिमाचली टोपी, शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें