फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Ram Nath Kovind: राष्ट्रपति कल धर्मशाला में सीयू के विद्यार्थियों को बांटेंगे डिग्रियां

Thu, 09 Jun 2022 09:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

सायं 5:00 बजे राष्ट्रपति का सम्मान समारोह होगा। सभागार में राष्ट्रपति का भाषण करीब 10 मिनट तक रहेगा। इसके बाद यूजी और पीजी स्तर के पांच-पांच गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को राष्ट्रपति खुद सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह की रिहर्सल के दौरान उपस्थित विद्यार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) धर्मशाला के छठे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को विद्यार्थियों को डिग्रियां देकर सम्मानित करेंगे। राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला में होने वाले इस समारोह में 585 होनहारों को डिग्रियां बांटी जाएंगी, जिनमें से यूजी और पीजी स्तर के 10 गोल्ड मेडलिस्टों को राष्ट्रपति खुद डिग्रियां देंगे। 

विज्ञापन


एचपीसीयू के रजिस्ट्रार (अतिरिक्त कार्यभार) डॉ. विशाल सूद ने बताया कि सायं 5:00 बजे राष्ट्रपति का सम्मान समारोह होगा। सभागार में राष्ट्रपति का भाषण करीब 10 मिनट तक रहेगा। इसके बाद यूजी और पीजी स्तर के पांच-पांच गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को राष्ट्रपति खुद सम्मानित करेंगे। विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे सभागार में प्रवेश करना होगा।

वहीं, बताया जा रहा है सीयू की ओर से 95 के करीब गोल्ड मेडल प्राप्त छात्रों की सूची राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित करवाने के लिए राजभवन भेजी गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते 10 को ही राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त होगा। अन्यों विद्यार्थियों को राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर डिग्रियां देंगे। शुक्रवार को होने वाले इस सम्मान समारोह के लिए वीरवार दोपहर 2:00 बजे रिहर्सल हुई। 
विज्ञापन


अटल टनल रोहतांग का करेंगे दौरा
शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अटल टनल रोहतांग का दौरा भी करेंगे। सुबह 10 बजे राष्ट्रपति हेलीकाप्टर से सिस्सू हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से अटल टनल रोहतांग से होकर साउथ पोर्टल पहुंचेंगे। इसके बाद वापस शिशु पहुंचकर हेलीकाप्टर से मनाली के बाहंग स्थित सासे हेलीपैड में उतरेंगे। यहां दोपहर का भोजन करने के बाद 3:30 बजे राष्ट्रपति वापस दिल्ली लौट जाएंगे। 

बाथू की खीर, लाहौल के लाल आलू का स्वाद चखेंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 11 जून को मनाली और लाहौल आगमन पर प्रशासन ने सुरक्षा और खाने-पीने के पुख्ता प्रबंध किए हैं। लाहौल और कुल्लू जिले के परंपरागत व्यंजनों का राष्ट्रपति स्वाद चखेंगे। बाथू की खीर, कुल्लू के लाल चावल, लाहौल का लाल आलू और रौंगी का मदरा राष्ट्रपति के भोजन में मुख्य रूप से शामिल किया गया है।

11 जून को राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर से लाहौल घाटी के सिस्सू हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां पर चाय-स्नेक्स के बाद अटल टनल रोहतांग को देखने के लिए निकलेंगे। स्नेक्स में चाय, कॉफी और ग्रीन टी के अलावा मेक्रोनी, मुफिन, समोसा आदि शामिल किया गया है। अटल टनल को देखने के बाद राष्ट्रपति पुन: सिस्सू हेलीपैड जाएंगे और मनाली के लिए उड़ान भरेंगे। यहां राष्ट्रपति के दोपहर के भोजन का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें