राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज भारत में उचित पैसों में विश्व स्तर की स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने के लिए पूरी दुनिया से मरीज आते हैं। इसे मेडिकल टूरिज्म का नाम दिया जाता है। भारत में औसत आयु सीमा करीब 69 वर्ष तक पहुंच चुकी है, जो आजादी के समय मात्र 32 वर्ष थी।
राष्ट्रपति ने कहा कि 23 सितंबर, 2018 को देश में आयुष्मान भारत नाम की जन आरोग्य योजना की शुरुआत की गई। यह योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है, जिससे करोड़ों परिवारों पर बीमारी के कारण पड़ने वाला आर्थिक बोझ घटेगा।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए देश में ‘हेल्थ केयर ईको सिस्टम’ में बदलाव लाया जा रहा है। इसके तहत हाल ही में इंडियन मेडिकल काउंसिल के एक्ट में अध्यादेश द्वारा संशोधन किया गया है।