फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ शिमला पहुंचे राष्ट्रपति, राजभवन में परोसी जाएगी गुच्छी मशरूम

Fri, 03 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रणब दा के साथ उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी शिमला आई हैं। पिछले साल की तरह ही प्रणब दा गर्मियां बिताने शिमला पहुंचे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन के ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वीरवार दोपहर बाद शिमला पहुंचे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड में पहुंचने पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रणब दा के साथ उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी शिमला आई हैं। पिछले साल की तरह ही प्रणब दा गर्मियां बिताने शिमला पहुंचे हैं। प्रणब शिमला में अपने ग्रीष्मकालीन निवासस्थली द रिट्रीट भवन में ठहरे हैं। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे राष्ट्रपति आईजीएमसी शिमला के दीक्षांत समारोह में पीटरहॉफ जाएंगे।

शाम आठ बजे वे राजभवन शिमला में डिनर में शामिल होंगे। प्रणब मुखर्जी वीरवार दोपहर बाद भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर में शिमला के  छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पहुंचे। वायु सेना के दो अन्य हेलीकॉप्टर भी साथ आए।
विज्ञापन

राज्यपाल और सीएम ने किया भव्य स्वागत

कल्याणी हेलीपैड से प्रणब दा सड़क मार्ग से लगभग दो बजे रिट्रीट पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
यहां उनका राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य सभी ने भव्य स्वागत किया। कल्याणी हेलीपैड से प्रणब दा सड़क मार्ग से लगभग दो बजे रिट्रीट पहुंचे। राष्ट्रपति तीन जून को पीटरहॉफ शिमला में आईजीएमसी के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे और सायंकाल को वे राजभवन में राज्य प्रीतिभोज में शामिल होंगे।

वीरवार को कल्याणी हेलीपैड पर राष्ट्रपति को रिसीव करने वालों में मिनिस्टर इन वेटिंग ठाकुर सिंह भरमौरी, मंत्री अनिल शर्मा, प्रोटोकॉल अधिकारी डा. अश्वनी कुमार शर्मा समेत महापौर संजय चौहान, मुख्य सचिव वीसी फारका, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, जीओसी-इन-सी आरट्रैक लेफ्टिनेंट जनरल पीएम हरिज, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार टीजी नेगी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मोहन चौहान, उपायुक्त रोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राजभवन में राष्ट्रपति को परोसा जाएगा गुच्छी मशरूम

प्रणब मुखर्जी - फोटो : file photo
हिल्स क्वीन शिमला ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का खुले दिल से स्वागत किया है। उनकी आवभगत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उनके जायके का भी खास ख्याल रखा गया है।

वीरवार को राज्य सरकार की ओर से कल्याणी हेलीपैड पर उनका जोरदार अभिवादन किया गया तो शुक्रवार को उनकी मेहमाननवाजी के लिए राजभवन शिमला को बखूबी सजाया गया है। यहां उनके लिए विशेष रूप से गुच्छी मशरूम को परोसा जाएगा।

राजभवन की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित प्रीति भोज में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शाकाहारी व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। इस दौरान उनके लिए प्राकृतिक गुच्छियों का खास हिमाचली व्यंजन भी बनाया जाएगा।

इससे पहले राजभवन के दरबार हाल में दो सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साढ़े सात बजे से शुरू होने वाले इन कार्यक्रमों के बाद प्रीति भोज का आयोजन होगा। इसके बाद पांच जून को द रिट्रीट में सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे प्रीति भोज में भी उनके लिए खास हिमाचली व्यंजनों का प्रबंध किया जा रहा है।

शिमला में 5 दिन गुजारेंगे राष्ट्रपति, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति की सुरक्षा में 9 एसपी, 19 एएसपी और डिप्टी एसपी भी लगाए हैं। - फोटो : Demo pic
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पांच दिन के प्रवास पर शिमला पहुंच गए हैं। उनके शिमला पहुंचने के साथ ही हिमाचल पुलिस ने उनकी सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए एक हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात किए हैं। ये कर्मचारी चौबीसों घंटे राष्ट्रपति के दूसरे आवास द रिट्रीट, राजभवन, पीटरहॉफ और अन्य जगह तैनात रहेंगे।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में 9 एसपी, 19 एएसपी और डिप्टी एसपी भी लगाए हैं। प्रदेश के एडीजीपी कानून व्यवस्था संजय कुंडू ने बताया कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए आईजी हिमांशु मिश्रा को इंचार्ज बनाया है। डीआईजी सीआईडी दलजीत ठाकुर को राज्य सुरक्षा अधिकारी, एसपी शिमला डीडब्लयू नेगी को यूनिफार्म ड्यूटी का इंचार्ज बनाया है।

सुरक्षा में किसी तरह की कमी न रखने को पुलिस ने सेना से बुलेटप्रूफ वाहन और अन्य आधुनिक उपकरण लिए हैं। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के जवान भी मुस्तैद हैं। तीनों राज्यों से सटी सीमाओं पर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है।

कुंडू ने बताया कि राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रमों के दौरान रूट सिक्योरिटी के भी खास इंतजाम किए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने और त्वरित प्रक्रिया के लिए बम निरोधक दस्ते, क्विक रिस्पांस टीमों को भी स्टैंड बाय रखा गया है। हर कार्यक्रम स्थल के आसपास स्नाइपर तैनात किए हैं।

होटल और सराय की चेकिंग
राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसलिए कि प्रिवेंटिव कार्रवाई भी की जा रही है। शिमला के हर होटल, सराय और धर्मशाला की चेकिंग की जा रही है। पिछले कुछ दिन में किराए पर रहने आए लोगों की इंटेलिजेंस इनपुट के जरिये हिमाचल पुलिस गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे 230 डॉक्टर

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : ‌file photo
आईजीएमसी अस्पताल का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को पीटरहॉफ में करवाया जाएगा। समारोह में 88 एमबीबीएस और 142 एमडी और एमएस डिग्री धारक डाक्टरों को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह को लेकर वीरवार को डाक्टरों ने पीटरहॉफ में ब्लैक रॉब्स पहनकर फुल ड्रेस रिहर्सल की।

रिहर्सल सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चली। रिहर्सल में डिग्री धारक डाक्टरों को स्टेज पर आने संबंधित दिशा निर्देश भी दिए गए। आईजीएमसी ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दीक्षांत समारोह में 230 छात्रों को सम्मानित किया जाना है। समारोह सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा और दोपहर एक बजे तक चलेगा।

डाक्टरों को समारोह में ब्लैक गाउन पहनकर आना होगा। कॉलेज प्राचार्य डा. केपी चौधरी ने कहा कि समारोह को लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। इस दौरान अकादमी की ओर से डा. पीसी नेगी, चेयरमैन डा. रवि शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी डा. अंजलि चौहान, डा. साद रिजवी सहित फैकल्टी मेंबर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें