फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आईजी एके नेगी को राष्ट्रपति पुलिस मेडल

Fri, 27 Jan 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल के आईजी एवं हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले अनिल कुमार नेगी को राष्ट्रपति पुलिस मैडल से अलंकृत किया गया है। वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय दिल्ली में सेवारत आईजी अनिल कुमार नेगी को बल में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन


सेक्रेड हर्ट स्कूल धर्मशाला और सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला से शिक्षा प्राप्त करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से एलएलबी करने वाले अनिल कुमार नेगी ने वर्ष 1984 में सशस्त्र सीमा बल में अपनी सेवाएं आरंभ कीं।

वह संयुक्त राष्ट्र मिशन के अंतर्गत बोस्निया और सूडान में भी सेवाएं दे चुके हैं। मूलत: किन्नौर जिले के पूह क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार नेगी के पिता बीसी नेगी भी हिमाचल प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें