फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन सोलन आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 462 छात्रों को देंगे डिग्रियां

Thu, 17 May 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नौणी विवि के नौवें दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि होंगे। राष्ट्रपति का 22 मई को सोलन प्रवास का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रपति के आगमन और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर बैठक हुई। डीसी ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 22 मई को सोलन आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

राष्ट्रपति इस दिन डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी के 9वें दीक्षांत समारोह के मुख्यातिथि होंगे। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के संभावित प्रवास के दृष्टिगत त्रुटि रहित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने विवि के कुलसचिव को विभिन्न व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। पुलिस, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अग्निशमन सेवाएं विभाग, बिजली बोेर्ड, पर्यटन विभाग

सहित अन्य संबद्ध विभागों को राष्ट्रपति प्रवास के दृष्टिगत किए जाने वाले उपायों एवं बनाई जाने वाली व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि सभी विभाग दिए गए कार्यों को निश्चित समय सीमा में पूरा करें। 

विज्ञापन

462 छात्रों को डिग्रियां देंगे राष्ट्रपति रामनाथ

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता एसके सेन, उपमंडल अधिकारी आशुतोष गर्ग, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कैप्टन एसपी जगोता, डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विवि के कुलसचिव राजेश मारिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच,

सहायक आयुक्त शिल्पी बेक्टा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेंद्र चौहान, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भानु गुप्ता, सोलन स्थित 9 डोगरा के मेजर भूपेंद्र सिंह पटियाल तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

नौणी विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 22 मई को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेंगे। यहां बीएससी हॉर्टिकल्चर, एमएससी, बागवानी, वानिकी कॉलेज और नेरी कॉलेज से बायोटेक कार्यक्रमों के लिए 462 छात्रों को डिग्रियां देंगे।

इसके अलावा एमबीए और पीएचडी कार्यक्रम के छात्रों को भी उपाधियां देंगे। आठ विषयों में स्वर्ण पदक समारोह के दौरान छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व वर्ष 1988 में राष्ट्रपति आर वेंकटरमन विवि के दीक्षांत समारोह में हिस्सा ले चुके हैं। इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें