फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Droupadi Murmu Shimla Visit: राष्ट्रपति ने मालरोड पर खरीदे लाल चावल, घी, बच्चों को बांटी चॉकलेट

Tue, 07 May 2024 09:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले परिवार के पास पैदल मालरोड की सैर की। यहां उन्होंने कई बच्चों को चॉकलेट बांटी।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पर खरीदारी करती हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार शाम मालरोड की सैर की। ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले उन्होंने परिवार के पास पैदल मालरोड की सैर की। यहां उन्होंने कई बच्चों को चॉकलेट बांटी।

विज्ञापन


इस दौरान मालरोड से गुजर रहे लोगों और कारोबारियों ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया। राष्ट्रपति ने कई कारोबारियों से बात की। घड़ी की एक दुकान में कारोबारी से बात की। इसके बाद राष्ट्रपति रोटरी टाउनहॉल पर लगी स्वयं सहायता समूहों के हाथों से बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी में भी पहुंचीं। यहां राष्ट्रपति ने पहाड़ी लाल चावल, पहाड़ी घी, पहाड़ी राजमा, शहद और पाइन से बने कई उत्पाद खरीदे।
 

इन उत्पादों की खासियत को लेकर भी स्टॉल पर खड़ी महिलाओं से बात की। मौके पर मौजूद कार्यक्रम अधिकारी मोनिका शर्मा के अनुसार करीब सात हजार रुपये की खरीदारी राष्ट्रपति ने की। उन्होंने स्टॉल पर खड़ी महिलाओं से पूछा कि उनका काम कैसा चल रहा है। आत्मनिर्भर बनने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए राष्ट्रपति ने इन्हें शाबाशी भी दी। इसके बाद राष्ट्रपति के साथ आए स्टाफ ने बिल का भुगतान किया। राष्ट्रपति आगे बढ़ते हुए स्कैंडल प्वाइंट पहुंचीं। यहां उनके साथ मौजूद स्टाफ ने उन्हें इसके इतिहास की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने टाउनहॉल भवन और गेयटी थिएटर को भी देखा। साथ ही रिज से सूर्यास्त का भी नजारा देखा। इसके बाद राष्ट्रपति गेयटी थिएटर में हो रहे कार्यक्रम में पहुंची।
विज्ञापन


टाउनहाल नहीं गईं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति के चायपान के लिए टाउनहाल भवन में ग्रीन रूम बनाया गया था। लेकिन ऐन मौके पर इसमें बदलाव किया गया। राष्ट्रपति टाउनहाल नहीं गईं और गेयटी में होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें