फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: द्रौपदी मुर्मू ने किया शिमला के धार्मिक स्थलों का दौरा, तारादेवी मंदिर जाने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं

Tue, 07 May 2024 04:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 
माता तारा देवी मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मु देश की पहली राष्ट्रपति हैं। उन्होंने मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित भंडारा ग्रहण किया। 
विज्ञापन
तारा देवी मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे के दाैरान मंगलवार को शिमला के प्रमुख धार्मिक स्थल तारादेवी मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी माैजूद थे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। माता तारा देवी मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मु देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

विज्ञापन


उन्होंने मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित भंडारा ग्रहण किया।  इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इससे पूर्व राष्ट्रपति ने शिमला स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल संकटमोचन मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने राष्ट्रपति को मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी।  इस अवसर पर, राज्यपाल ने राष्ट्रपति को रामदरबार की प्रतिमा भी भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें