फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी साल: हिमाचल में सामान्य तबादलों से प्रतिबंध हटाने की तैयारी

Mon, 11 Apr 2022 12:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय में प्रतिबंध के बावजूद धड़ाधड़ मंत्रियों और विधायकों के डीओ नोट आ रहे हैं। वर्तमान में राज्य में सामान्य तबादलों पर पूरी तरह रोक लगी है। ऐसे में कुछ समय के लिए सामान्य तबादलों से रोक हट सकती है। 
विज्ञापन
तबादलों से प्रतिबंध हटाने की तैयारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में सामान्य तबादलों से प्रतिबंध हटाने की तैयारी है। चुनावी साल में मंत्रियों और विधायकों पर लोग मनपसंद स्टेशन में नियुक्ति करने के लिए दबाव बना रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय में प्रतिबंध के बावजूद धड़ाधड़ मंत्रियों और विधायकों के डीओ नोट आ रहे हैं। वर्तमान में राज्य में सामान्य तबादलों पर पूरी तरह रोक लगी है। अपरिहार्य कारणों और आपात स्थिति में ही मंत्री और विधायक सीएम जयराम ठाकुर को डीओ नोट भेज सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा सामान्य स्थिति में तबादले नहीं हो सकते हैं। वर्तमान में केवल जनजातीय जिलों के लिए ही तबादलों से रोक हटी है। इनमें भी रिक्तियों को भरने के लिए तबादले किए जा सकते हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए सामान्य तबादलों से रोक हट सकती है। यह मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय में विचाराधीन है। इस बारे में कार्मिक विभाग से भी फीडबैक लिया जाएगा। हालांकि, तबादले रोक हटने के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय की संस्तुति के बाद ही होंगे। ऐसे में सामान्य आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा। 

डीसी, एसपी के फिर हो सकते हैं तबादले 
हिमाचल प्रदेश में डीसी और एसपी के भी फिर तबादले को सकते हैं। जिन अधिकारियों का कामकाज का प्रदर्शन अच्छा नहीं है, उन्हें बदला जा सकता है। चुस्त अधिकारियों को उनके स्थान पर नियुक्ति दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें