फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालूगंज-विधानसभा मार्ग को प्रतिबंधित श्रेणी में लाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने राहगीरों की सुरक्षा के लिए उपायुक्त शिमला को भेजी सिफारिश, स्कूल और कॉलेज विद्यार्थी करते हैं आवाजाही
विज्ञापन

भारी ट्रैफिक के कारण हादसे का रहता है खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बालूगंज चौक-विधानसभा मार्ग को एक बार फिर प्रतिबंधित मार्ग की श्रेणी में लाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने राहगीरों की सुरक्षा का हवाला देते हुए उपायुक्त शिमला को इस संबंध में सिफारिश भेजी है।

अब जिला प्रशासन संबंधित प्रक्रिया के तहत इसको लेकर अंतिम निर्णय लेगा। बालूगंज चौक-विधानसभा मार्ग को भाजपा सरकार के समय अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद प्रतिबंधित मार्ग की श्रेणी से हटा दिया था। इसके बाद से यह मार्ग सभी तरह के चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है। पुलिस विभाग के मुताबिक मार्ग में बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान है। इस वजह से यहां पर सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी पैदल आवाजाही करते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी मार्ग का इस्तेमाल मालरोड आने जाने के लिए करते हैं।
विज्ञापन

मार्ग के सभी तरह के वाहनों के लिए खुलने के बाद इस पर हर रोज हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। मार्ग तंग होने के कारण पैदल चलने वाले विद्यार्थियों, छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। इसको देखते हुए पुलिस ने मार्ग को प्रतिबंधित मार्ग की श्रेणी में ही दोबारा से लाने का फैसला किया है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा ने बताया कि पुलिस की तरफ से इस तरह की सिफारिश आई है। फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है और यह मामला अभी विचाराधीन है।



नौ बंधित और सात प्रतिबंधित मार्ग
शिमला मालरोड और इसके आसपास के करीब 16 मार्गों को बंधित और प्रतिबंधित मार्गों की श्रेणी में रखा है। इसमें नौ बंधित मार्ग शामिल हैं जबकि सात प्रतिबंधित मार्गों की श्रेणी में रखा है। शिमला सड़क उपयोगकर्ता और पैदल यात्री (सार्वजनिक सुरक्षा और सुविधा) अधिनियम 2007 का उद्देश्य इन मार्गाें पर पैदल चलने राहगीरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। इन सड़कों पर वैध परमिट के आधार पर ही सीमित वाहनों की आवाजाही हो पाती है।
विज्ञापन



यह हैं बंधित और प्रतिबंधित मार्ग
छोटा शिमला चौक से शिमला क्लब (मालरोड), लोअर वाइफिरकेशन आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार, जोधा निवास से रिट्ज, होटल व्हाइट से रिगल सिनेगा, कनेडी हाउस चौक से गोर्डन कैसल (मालरोड), एसबीआई चौक से सेंट्रल टेलीग्राफ ऑफिस, स्कैंडल प्वाइंट से कालीबाड़ी, यूएस क्लब इंटरजेक्शन से कोबंरमेयर पुल (मालरोड) और ऑकलैंंड हाउस स्कूल से होटल व्हाइट मार्ग शामिल हैं। प्रतिबंधित मार्गों की श्रेणी में कोर्ट रोड से उपायुक्त कार्यालय, संजौली चौक से लोअर वाइफिरकेशन आईजीएमसी (लक्कड़बाजार), फॉरेस्ट लॉज रामचंद्रा चौक से जोधा निवास वाया यूएस क्लब, शेलेटडे स्कूल से जोधा निवास पार्किंग क्रॉसिंग मालरोड से हाईकोर्ट, रिगल सिनेमा से जोधा निवास पार्किंग क्रॉसिंग मालरोड से हाईकोर्ट, रिगल सिनेमा से जोधा निवास वाया उपायुक्त कार्यालय रिजिडेंस-होटल ड्रीम लैंड मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें