शिमला। शिमला नागरिक सभा ने लावारिस कुत्तों और बंदरों से निजात दिलाने को लेकर शहर के पांच वार्डों के पार्षदों को ज्ञापन सौंपे। मांग उठाई कि वह 29 सितंबर को होने वाले नगर निगम हाउस में इन मुद्दों को उठाएं। शिमला नागरिक सभा के अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर और सचिव विवेक कश्यप ने बताया कि उनके साथ सैकड़ों लोगों ने छोटा शिमला, रुलदुभटा, जाखू, कसुम्पटी और पंथाघाटी वार्ड के पार्षदों को यह ज्ञापन सौंपे हैं। इस अवसर पर रमा रावत, विनोद विरसांटा, मनमोहन मेहता, मनु, सुरेश शर्मा, कमल किशोर, रूप राम, दिनेश, हनी बैंस, दुष्यंत, सूरज राणा, विजय, संजीव खजूरिया, ईश्वर वर्मा, ठाकुर दास और राम प्रकाश मौजूद रहें। संवाद