खांसी, जुकाम, बुखार व अस्थमा जैसे मरीजों को छुट्टी लेने को कहा है। सरकार ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अफवाह न फैलाएं। अधिकारियों को सिर्फ जरूरी बैठकें करनी होंगी। रुटीन बैठकें वीडियो कांफ्रेंसिंग से होंगी। अधिकारियों को टूर न करने के भी निर्देश हैं। 50 साल व इससे अधिक उम्र के लोग और गर्भवती महिलाओं को नियमित दवाइयां लेने को कहा है। दफ्तरों में ज्यादातर काम ई-मेल से करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए तत्काल पांच करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय लिया है। यह राशि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से प्रथम चरण में जरूरी कदम उठाने के लिए जारी की है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करने के दौरान दी। केंद्र ने राज्य आपदा राहत कोष में आगामी वित्त वर्ष के लिए 454 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने प्रदेश में भू-स्खलन और भूकंप के जोखिम को कम करने के लिए 50 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं।